{"_id":"95b2320ed77dda4f460fb20867124a4b","slug":"we-gave-our-best-to-control-the-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जम्मू में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जम्मू में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए'
इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 21 Aug 2013 03:04 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर सरकार ने उच्चतम न्यायालय को सूचित किया है कि राज्य के किश्तवाड़ में हिंसा की स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए तत्काल कदम उठाए गए थे।
विज्ञापन
राज्य के प्रमुख सचिव ने न्यायालय में आज एक हलफनामा दायर करके कहा कि हिंसा की स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए तत्काल सेना एवं अर्द्धसैन्य बल के जवानों को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए गए थे।
प्रमुख सचिव ने न्यायालय को इस बात से भी अवगत कराया कि हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच लाख रूपए, घायलों को दो लाख रूपए और हिंसा के दौरान जिनकी समपत्ति को नुकसान पहुंचा है उन्हें भी दो लाख रूपए की आर्थिक सहायता मुहैया करायी जाएगी।
विज्ञापन
न्यायालय पैंयर्स पार्टी के प्रमुख भीम सिंह द्वारा इस संबंध में दायर जनहित याचिका की सुनवाई 26 अगस्त को करेगा।