{"_id":"9f10a02c-8da3-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"vital-organs-of-chamel-singh-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक की क्रूरता, चमेल के शरीर से निकाले अंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक की क्रूरता, चमेल के शरीर से निकाले अंग
जम्मू/ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2013 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोट लखपत जेल में अमानवीय यातनाओं के बाद मार दिए गए चमेल सिंह के शरीर के साथ भी पाकिस्तान क्रूरता करने से बाज नहीं आया।
विज्ञापन
चमेल के शव से दिल, किडनी और लिवर अंग गायब हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई लेकिन भरोसेमंद सूत्र इन अंगों के नहीं होने की बात स्वीकार कर रहे हैं।
यहां पर दोबारा पोस्टमार्टम करने वाला मेडिकल बोर्ड इस मामले पर खामोश है। हालांकि शरीर पर दिख रहे चोट के निशान निर्ममता की कहानी बयां कर रहे हैं।
पाकिस्तान की इस हरकत पर चमेल सिंह का परिवार बेहद गुस्से और गम है। बेटों का कहना है कि शव सौंपे जाने के समय उन्हें इस बाबत कुछ नहीं बताया गया।
परिजन भारतीय उच्चायोग से पाक में हुए पहले पोस्टमार्टम की रिपोर्ट हासिल करने के लिए जिला प्रशासन से लिखित आग्रह करने की तैयारी कर रहे हैं।
इस पूरे विवाद पर जम्मू के डीसी संजीव वर्मा का कहना है कि चमेल के घरवालों ने उनसे इस संबंध में अभी तक कोई बात नहीं की। लिखित अनुरोध पर ही इसे आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
चमेल के बेटे दीपक सिंह और दारा सिंह ने कहा कि वाघा बॉर्डर पर उन्हें पाक में हुए पहले पोस्टमार्टम की जानकारी दी गई थी। लेकिन उन्हें यह नहीं बताया गया था कि उनके पिता के शरीर से सभी महत्वपूर्ण अंग निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह सारी प्रक्रिया उनके द्वारा दी गई यातनाओं को छिपाने के लिए की गई है। वे पाक में हुए पहले पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के लिए जिला प्रशासन से मांग करेंगे।
सूत्रों के अनुसार जीएमसी में हुए दूसरे पोस्टमार्टम में पांच सदस्यीय डॉक्टरों का बोर्ड किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाया है। गौरतलब है कि अप्रैल 2008 में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए चमेल सिंह की 15 जनवरी 2013 को पाक की कोट लखपत जेल में मौत की सूचना मिली थी।
पाक ने सारी हदें पार कर दीं: भाजपा
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और विधायक जुगल किशोर ने पाकिस्तान पर क्रूरता की सारी हदें पार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शव से अंग निकालना अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ है। अब समय आ गया है कि पाक को करारा जवाब मिलना चाहिए।