फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Vehicle of langar team going from Jammu to Mindal Mata temple crashes two killed six injured

Jammu Accident: जम्मू से मिंदल माता मंदिर जा रहा लंगर दल का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, छह घायल

Wed, 01 Jun 2022 02:23 AM IST
विजय पुंडीर संवाद न्यूज एजंसी, किश्तवाड़।
संवाद न्यूज एजंसी, किश्तवाड़। Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 01 Jun 2022 02:23 AM IST
सार

किश्तवाड़ा में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और छह घायल हैं। बताया जा रहा है कि यह लंगर दल का वाहन था, जो जम्मू से मिंदल माता के मंदिर जा रहा था। 

विज्ञापन
Vehicle of langar team going from Jammu to Mindal Mata temple crashes two killed six injured
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू से मिंदल माता के मंदिर जा रहा लंगर दल का वाहन किश्तवाड़ के पाडर में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई। एक मृतक की पहचान मंगत राम (55) निवासी लोअर मुट्ठी जम्मू के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे में छह अन्य घायल हुए हैं। यह सभी जम्मू के निवासी हैं। हादसा किश्तवाड़-चंबा (हिमाचल प्रदेश) मार्ग पर पाडर के शंडीरी नाला के पास हुआ।

विज्ञापन


वाहन (जेके02बीजे-4112) अनियंत्रित हो कर निचली ओर दूसरी सड़क पर जा गिरा। वाहन में आठ लोग सवार थे। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है, जबकि चार का जिला अस्पताल किश्तवाड़ में ही इलाज जारी है। सभी लोग जम्मू के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जम्मू से मिंदल माता के मंदिर में लंगर लगाने के लिए दल निकला था। गुलाबगढ़ में रात बिताने के बाद दल सुबह आगे के सफर पर निकला। सुबह दस बजे के करीब पाडर के सोहल गांव स्थित शंडीरी नाला के पास चढ़ाई चढ़ते हुए वाहन अनियंत्रित हो कर नीचे की तरफ सड़क में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया और पुलिस को भी सूचित किया। इसके बाद सभी को वाहन से निकाल कर अठोली अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद छह घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चार की हालत गंभीर होने पर जीएमसी जम्मू भेज दिया गया है, जबकि दो का उपचार जिला अस्पताल किश्तवाड़ में ही जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को जम्मू भेजने की प्रक्रिया जारी है।

दो दिन में मिंदल यात्रा शुरू होने वाली है। इसके लिए जम्मू से लंगर पार्टी एडवांस में वहां के लिए जा रही थी। मिंदल माता का मंदिर चंबा (हिमाचल प्रदेश) में पड़ता है। जम्मू-कश्मीर के हजारों श्रद्धालु हर साल यात्रा में शामिल होते हैं। डोडा, जम्मू, अखनूर और रियासी सहित अन्य स्थानों से यात्राएं निकाली जाती हैं। 
 
ये लोग हुए घायल
राकेश कुमार (38) निवासी राजपुरा, विपुल खजूरिया (23) निवासी सुभाष नगर, सूरज धाब सूदन (54) निवासी जम्मू, कृष्ण लाल (64) निवासी पीर मिट्ठा, मेवा राम (45) निवासी मिश्रीवाला और विजय शर्मा (28) निवासी कानाचक के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed