{"_id":"6897a0fbfb0c26972502bc90","slug":"youth-died-chinese-thread-udhampur-rajinder-singh-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-126185-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बहन से इकलौता भाई और बूढ़ी मां से बुढ़ापे का सहारा छिना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बहन से इकलौता भाई और बूढ़ी मां से बुढ़ापे का सहारा छिना
विज्ञापन
गट्टू डोर का शिकार बने युवक को जीएमसी लेकर पहुंचे लोग
उधमपुर। भाई-बहन के स्नेह के पावन पर्व रक्षाबंधन पर गट्टू डोर ने एक बहन से उसके इकलौता भाई की सांसें छीन लीं। गढ़ी में गट्टू डोर से जान गंवाने वाला राजिंदर कुमार शहर के नजदीक टी-मोड़ सैन्य क्षेत्र में दर्जी की दुकान चलाता था।
करीब छह साल पहले पिता की मौत के बाद वे अपने परिवार का इकलौता सहारा था। उसके कंधों पर अपनी बूढ़ी मां और छोटी बहन की जिम्मेदारी थी। वह न सिर्फ एक बेटे का बल्कि अपने छोटी बहन के पालन पोषण में बाप और भाई दोनों की जिम्मेदारी निभा रहा था।
शनिवार को रक्षाबंधन पर तीन सदस्यों का यह पूरा परिवार खुश था। हर साल की तरह इस साल भी पर्व की खुशी मना रहा था। छोटी बहन ने बड़े प्यार से अपने इकलौते बड़े भाई राजिंदर कुमार को उसकी लंबी उम्र की दुआ के साथ कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। इसके बाद राजिंदर घर से बाइक लेकर अपनी दुकान के लिए निकल गया। रास्ते में गढ़ी शिव मंदिर के पास गले में पड़ी गट्टू डोर से उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
इस दर्दनाक हादसे ने न सिर्फ एक युवक की सांसें छीन लीं बल्कि हंसते खेलते पूरे परिवार को भी उजाड़ दिया। बूढ़ी मां से उसके बढ़ापे की लाठी छिन गई। रक्षाबंधन पर बहन से उसका भाई छिन गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी हालत देखकर पूरा गांव इस हादसे के बाद सदमे में है। संवाद