{"_id":"6afb5dcf47682d0e480daa11","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-104345-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: वैष्णो देवी श्रद्धालुओं की गाड़ी खाई में पलटी, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: वैष्णो देवी श्रद्धालुओं की गाड़ी खाई में पलटी, पांच घायल
विज्ञापन
खाई में पलटी गाड़ी।
- फोटो : katra news
कटड़ा। मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की टाटा सफारी सोमवार दोपहर कटड़ा के कड़माल क्षेत्र में खाई में पलट गई। हादसे में वाहन में सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायल एक ही परिवार के हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटड़ा पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 12:20 बजे उत्तर प्रदेश के हापुड़ निवासी श्रद्धालु दर्शन के बाद टाटा सफारी गाड़ी में सवार होकर जम्मू की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कटड़ा के कड़माल क्षेत्र में अचानक वाहन सड़क से नीचे खाई में पलट गया। हादसे के कारण वाहन में सवार पांचों लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान प्रेरणा (30) पत्नी शैंकी, ललित (24) पुत्र राजिंदर, शैंकी (38) पुत्र पवन, शर्लिन पुत्री शामली तथा मृणाल पुत्र शैंकी (7) के रूप में हुई है। सभी घायल उत्तर प्रदेश के हापुड़ के निवासी बताए जा रहे हैं।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और सभी घायलों को उपचार के लिए चिकित्सा केंद्र कटड़ा लाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाया गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।