फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   yoga

शिक्षण संस्थानों में युवा व किशोर कर रहे योग अभ्यास

विज्ञापन
yoga
उधमपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिला उधमपुर में तेजी से तैयारियां जारीं हैं। शिक्षण संस्थानों में इसको लेकर विशेष तैयारियां चल रही हैं। सुबह के समय स्कूल व कालेजों में योग शिविरों का आयोजन कर विद्यार्थियों को योग के आसन की जानकारी दी जा रही है और हर रोज योग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि जिले में योग दिवस का पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

कोविड से राहत मिलने के बाद इस बार 21 जून को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को शानदार तरीके से मनाया जाएगा। इसी को लेकर उधमपुर में भी तैयारियां तेज कर दी गई है। करीब दस दिन से जिले में लगातार योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को योग करने के लिए सुबह के समय विशेष तौर पर बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन

योग के आसनों की जानकारी लेने के बाद विद्यार्थी घरों को लौट जाते हैं। इसके साथ कई स्कूलों में तो योग के विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें योग के विशेषज्ञ विद्यार्थियों को योग के आसनों की जानकारी देकर जागरूक कर रहे हैं और इनसे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। इसी तरह से पीजी कालेज उधमपुर में तो योग महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस महोत्सव में विद्यार्थियों के साथ कालेज का स्टाफ भी हिस्सा लेकर योग के गुर सीख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग दिवस से पहले ही देविकानगरी योग के रंग में रंगती नजर आ रही है। कई संस्थानों ने भी योग के विशेष शिविरों का आयोजन करना शुरू कर दिया गया है। 21 जून को पूरे जिले में सैकड़ों की संख्या में योग के कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें हजारों की संख्या में लोग हिस्सा लेंगे।

सलाल पावर स्टेशन ज्योतिपुरम में लगाया शिविर
रियासी। सलाल पावर स्टेशन ज्योतिपुरम में मंगलवार से शुरू योग शिविर बुधवार को भी जारी रहा। पावर स्टेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही उनके परिजनों ने शिविर में पहुंच कर योग की पद्घतियों को सीखा। आफिसर क्लब में लगाए गए शिविर में योग गुरु निखिल शर्मा ने सभी को योग के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed