{"_id":"6ad6688545e38fa64507c957","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1002-141946-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रामनवमी पर शीतला माता मंदिर में आज होगा विशाल भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रामनवमी पर शीतला माता मंदिर में आज होगा विशाल भंडारा
Tue, 20 Oct 2026 12:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे के शीतला माता मंदिर में रामनवमी के पावन अवसर पर आज विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर में तैयारियां की गई हैं। मंदिर के पुजारी श्री नागेश प्रभाकर ने इसकी जानकारी देते हुए श्रद्धालुओं से भंडारे में शामिल होकर मां शीतला का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
पुजारी नागेश ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके तहत सुबह आठ बजे हवन किया जाएगा। हवन के दौरान श्रद्धालु सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए आहुतियां अर्पित करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे पूर्णाहुति होगी और कन्या पूजन किया जाएगा। धार्मिक परंपराओं के अनुसार कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया जाएगा।