{"_id":"6ad6692de00874d2ee073be4","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1012-141938-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डोडा में विंटर जोन की 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू, 6,914 विद्यार्थी दे रहे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डोडा में विंटर जोन की 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू, 6,914 विद्यार्थी दे रहे परीक्षा
विज्ञापन
डोडा। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में विंटर जोन के तहत 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं सोमवार को शुरू हो गईं। परीक्षा के पहले दिन जिले भर में बनाए गए 86 परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस वर्ष जिले में 10वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 6,914 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं।
जिले में 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं में कुल 18,621 विद्यार्थियों के शामिल होने का कार्यक्रम है। परीक्षा को सुचारु, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
जिला शिक्षा योजना अधिकारी डोडा अनीस अहमद ने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी जरूरी प्रबंध पहले ही सुनिश्चित कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना और किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि को रोकना है। शिक्षा विभाग परीक्षा के निष्पक्ष संचालन के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।