फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Yoga Programme organised in Udhampur and Majalta

Udhampur News: जिले भर में जोश व उमंग के साथ मनाया गया विश्व योग दिवस

विज्ञापन
Yoga Programme organised in Udhampur and Majalta
उधमपुर। सुभाष स्टेडियम में प्रतिभागियों को योगासन करवाते हुए प्र​शिक्षक। प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर/ मजालता। विश्व योग दिवस शनिवार को जोश व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला के विभिन्न इलाकों योग कार्यक्रम आयोजित हुए। जिनमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया और योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
जिला मुख्यालय पर शहर के सुभाष स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विधायक पवन कुमार गुप्ता मुख्य रूप से शामिल थे। इसके अलावा काफी संख्या में सरकार कर्मचारियों, अधिकारियों और शहरवासियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


वहीं इस अवसर पर संत निरंकारी सत्संग भवन में भी योग सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें निरंकारी श्रद्धालुओं को योग के कई आसन करवा कर अपने आप को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब 6 बजे योग सत्र का शुभारंभ उधमपुर की शाखा के संयोजक महात्मा रतन लाल बमोत्रा के नेतृत्व में हुआ। पतंजलि की महिला जिला प्रभारी गीता देवी ने श्रद्धालुओं को योग के आसन करवा कर इसके महत्व पर रोशनी डाली।
उन्होंने बताया कि इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विषय एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग रखा गया है। संयोजक महात्मा रतन लाल बमोत्रा ने बताया कि निरंकारी मिशन का संपूर्ण मानवता को यही संदेश है कि व्यक्ति का वास्तविक स्वास्थ्य तभी पूर्ण माना जाता है जब वह शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक रूप से संतुलित और जागरूक हो। इसी उद्देश्य से निरंकारी मिशन अपने आध्यात्मिक और सामाजिक प्रयासों के अंतर्गत योग को समग्र कल्याण का मानते हुए निरंतर प्रयासरत है।
एचडी प्लेस धैम्मा में हुआ समारोह

मजालता के एचडी प्लेस धैम्मा में जोन बवेय के कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ योग दिवस मनाया। जिसमें हायर सेकेंडरी स्कूल थियाल के मास्टर ट्रेनर सतिंदर गुप्ता ने भाग लिया, जिन्होंने विशेषज्ञता और जुनून के साथ सत्र का नेतृत्व किया। समारोह की शुरुआत कर्मचारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत के साथ हुई, जिसके बाद अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व से परिचय कराया गया। इसके बाद सतिंदर गुप्ता ने प्रतिभागियों को योग आसन और श्वास अभ्यास की एक श्रृंखला के माध्यम से मार्गदर्शन करने के लिए मंच संभाला। वही मानसर में भी योग दिवस उपलक्ष में सभी नागरिकों ने योग किया।
बीएसएफ जवानों के साथ छात्रों ने मनाया योग उत्सव
भारतीय विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल नैन्सू में भी योग दिवस मनाया गया। इस वर्ष का थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग को छात्रों, शिक्षकों, बीएसएफ कर्मियों और स्थानीय लोगों की बड़ी उत्साह और भागीदारी के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्पष्टता और स्कूल समुदाय के बीच योग के समग्र लाभों को बढ़ावा देना था। उत्सव की शुरुआत पारंपरिक दीप-प्रज्वलन समारोह के साथ हुई, जिसके बाद प्रशिक्षित प्रशिक्षकों हंस राज शास्त्री, भारतीय योग संस्थान से रविंदर सिंह, योग केंद्र प्रमुख सोम राज के नेतृत्व में योग आसन की एक श्रृंखला हुई। विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने दैनिक योग अभ्यास के महत्व पर जोर देते हुए सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, उत्तानासन, वृक्षासन और प्राणायाम तकनीकों जैसे आसन का प्रदर्शन किया।
बीसएसएफ के सहायक प्रशिक्षण केंद्र में जवानों व अधिकारियों ने भी किया योग
उधमपुर के रौन दोमेल स्थित बीएसएफ के सहायक प्रशिक्षण केंद्र उधमपुर में भी योग दिवस पर योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय योग संस्थान के योग साधना केंद्र के योग प्रशिक्षकों की देखरेख में जवानों व अधिकारियों ने विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया।

सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल चनूनता में भी किया योग अभ्यास
विश्व योग दिवस पर सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल चनूनता में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें काफी संख्या में युवाओं व अन्य स्थानीय लोगों ने भाग लेकर योग अभ्यास किया और योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article