{"_id":"68570a3f98c074d8040cdb53","slug":"yoga-in-mata-vaishno-devi-bhawan-katra-news-c-309-1-sjam1002-102015-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मां वैष्णो देवी भवन के श्रीधर परिसर में मनाया योग दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मां वैष्णो देवी भवन के श्रीधर परिसर में मनाया योग दिवस
विज्ञापन
भवन में श्रीधर परिसर में योग करते श्रद्धालु व अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। मां वैष्णो देवी भवन परिसर में भी उत्साह के साथ 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। मां वैष्णो देवी भवन पर श्रीधर परिसर में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के साथ ही कर्मचारी तथा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ श्रद्धालुओं ने योग किया।
शनिवार सुबह भवन पर हुई मां वैष्णो देवी की दिव्य आरती के समय योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें अधिकारियों के साथ ही श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूरे भवन परिसर में गूंज रहे मां वैष्णो देवी के भजनों के साथ योगासन किए। इस मौके पर एसडीएम भवन अंशुमाली शर्मा, तहसीलदार मुकेश थापा, श्राइन बोर्ड के अधिकारी संजय शर्मा, पुरुषोत्तम सिंह, अमन शर्मा, रमेश सिंह, विनोद शर्मा आदि मौजूद थे ।
देवी पार्क में मनाया योग दिवस
धर्मनगरी में देवी पार्क में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में विधायक बलदेव राज शर्मा शामिल हुए। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ योग किया। विधायक ने कहा कि जीवन को सफल बनाने को लेकर नित्य प्रतिदिन योग जरूर करें अपने आप को स्वस्थ रखें और तनाव मुक्त रखें। विधायक ने कहा कि कटड़ा के पार्कों की दशा को सुधारा जाएगा और कटड़ा के प्रमुख पार्कों में ओपन जिम के साथ ही खेल उपकरण तथा झूले आदि लगाए जाएंगे। इस मौके पर कटड़ा नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष विमल इंदु, जिला उपाध्यक्ष प्रभात सिंह मंगली, रमन सिंह, पूर्व सरपंच मंगल सिंह आदि मौजूद रहे।