{"_id":"68570a7c0d8635d22e078688","slug":"yoga-in-kishtwar-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-382-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: किश्तवाड़ में उल्लास के साथ मनाया योग दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: किश्तवाड़ में उल्लास के साथ मनाया योग दिवस
विज्ञापन
किश्तवाड़ जिले में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। जिले में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस वैश्विक थीम ''एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग'' के अंतर्गत उल्लास के साथ मनाया गया। ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयुष विभाग के सहयोग से जिला स्तरीय मेगा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें सभी आयु समूहों और विविध क्षेत्रों के लगभग दो हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया।
इनमें वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं, बच्चे, सरकारी अधिकारी, प्रमुख नागरिक और विभिन्न निजी व सरकारी स्कूलों के छात्र शामिल रहे। इस आयोजन में योग को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण के लिए एक समग्र मार्ग के रूप में अपनाने की साझा प्रतिबद्धता दिखाई दी। विधायक किश्तवाड़ शगुन परिहार, उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा, एसएसपी नरेश सिंह, एडीसी पवन कुमार कोतवाल एसीआर इदरीस लोन के अलावा नागरिक प्रशासन, पुलिस, सीआरपीएफ के अधिकारी मौजूद थे।
प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए भाषण का भी लाइव दिखाया गया। इसी तरह के कार्यक्रम छात्रू, पाडर और मढ़वा के उप-मंडल स्तरों के साथ-साथ विभिन्न तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों पर भी आयोजित किए गए। जिला जेल में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा की तरफ से सुभाष पार्क में हुए कार्यक्रम में विधायक शगुन परिहार उपस्थित रहीं।