फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Wrestling Organised

Udhampur News: पहलवान अफजल ने जीती बड़ी माली, मिला 15000 का नकद पुरस्कार

विज्ञापन
Wrestling Organised
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। कस्बे के कुलवंता गांव में सोमवार को वार्षिक दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में अफजल पहलवान चिगला बलोता ने अल्लू पहलवान डूडू को मात देकर 15,000 रुपये के इनाम वाली की पहली माली अपने नाम कर ली।
दंगल का आयोजन मुवीन बांडे ने दंगल कमेटी के सदस्यों के साथ मिलकर किया। दंगल दोपहर चार बजे आरंभ हुआ और शाम 7:30 बजे समाप्त हुआ। दंगल में कुल 50 कुश्तियां करवाई गईं। इसमें कठुआ, रामनगर तहसील, बसंतगढ़ तहसील के पहलवानों ने अपने जौहर दिखाए। दंगल कमेटी कुलवंता की ओर से 70000 रुपये की राशि पुरस्कार के लिए रखी गई थी।
विज्ञापन

इस दंगल को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। दंगल में पहले तीन मुकाबले बेहतरीन रहे। पहली कुश्ती अफजल पहलवान (चिगला बलोता रामनगर) और अल्लू पहलवान डूडू बसंतगढ़ के बीच हुई। पंद्रह मिनट तक चले मुकाबले में अफजल पहलवान ने अल्लू पहलवान को पटखनी देकर बाजी मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी कुश्ती मखनू पहलवान पंचोड और संदीप पहलवान कांगड़ा के बीच हुई जिसमें मखनू पहलवान ने संदीप को हराया। तीसरी कुश्ती याकूब पहलवान कठुआ और साउ पहलवान सामनाबज के बीच हुई जिसमें याकूब ने जीत दर्ज की। इस अवसर पर अशोक कुमार, हुकम चंद, जनक राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed