फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Wrestling Competition

Udhampur News: मक्खन पहलवान ने अली को हराकर जीता दंगल

विज्ञापन
Wrestling Competition
बड़ी माली का मुकाबला शुरू होने से पहले दोनों पहलवान कमेटी सदस्यों के साथ। 
- पंचायत बैंसता गांव में वार्षिक दंगल का आयोजन, कुल 72 मुकाबले करवाए गए
विज्ञापन

माई सिटी स्पोर्ट्स का लोगो लगा लें
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। उपमंडल के बैंसता गांव में सोमवार को वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी माली का मुकाबला मक्खन पहलवान ने अली पहलवान को धूल चटाकर जीता।
ब्लॉक परलीधार की पंचायत बैंसता पिंगर गांव में सोमवार शाम चार बजे दंगल कमेटी बैंसता के सदस्य पूर्व सरपंच विजय सिंह, रमेश सिंह, कुलवंत सिंह, देस राज, चैन सिंह, कमर सिंह, भूपिंदर सिंग, मदन सिंह आदि के नेतृत्व में किया गया दंगल का आयोजन गांववासियों के सहयोग से किया गया। दंगल को देखने के लिए विभिन्न गांवों से काफी संख्या में लोग पहुंचे थे।
दंगल में बाहरी राज्यों के पहलवानों के साथ जम्मू के पहलवानों के साथ-साथ रामनगर के स्थानीय पहलवानों ने भी बढ़कर हिस्सा लिया। अखाड़े में छोटी-बड़ी 72 कुश्तियां करवाई गईं। इस दौरान तीन बड़े मुकाबले रहे। इसमें विजेताओं के लिए क्रमश : 7000, 5000 व 3000 का नकद पुरस्कार रखा गया था।
विज्ञापन

सबसे पहले 3000 की राशि की तीसरी माली का मुकाबला हुआ। दिल्ली के पहलवान नितिन और उधमपुर के पहलवान कादर खान के बीच कुश्ती हुई। यह मुकाबला 10 मिनट चला। अंत में नितिन पहलवान ने मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला छोटा मक्खन पहलवान और सागर पहलवान दिल्ली के बीच हुआ। यह कुश्ती पंद्रह मिनट तक चली। इसमें छोटा मक्खन ने सागर को पछाड़ कर विजय प्राप्त की।

अंत में सबसे बड़ी माली सात हजार की राशि का मुकाबला हुआ। पहलवान मक्खन और अली पहलवान के बीच 20 मिनट तक दंगल चला। अंत में मक्खन पहलवान ने बड़ी माली पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed