{"_id":"61fd75b5e911c701964d3a15","slug":"world-cancer-day-udhampur-news-jmu2531920178","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन
उधमपुर: जिला अस्पताल में विश्व कैंसर दिवस पर जानकारी देते डॉक्टर विनोद गुप्ता तथा बैठे लोग.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिला अस्पताल में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। इसमें जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय रैना सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों ने ओपीडी में आए लोगों को कैंसर के बारे में जागरूक किया।
कहा कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को कैंसर के बारे में जागरूक करना है। और उनके अंदर कैंसर को लेकर बने डर को कम कर उन्हें कैंसर की रोकथाम की जानकारी देना है। लोगों में कैंसर को लेकर काफी डर है, इसलिए वे समय पर डॉक्टर के पास नहीं जाते। जिससे यह रोग शुरूआत में पकड़ में नहीं आता। जब मामला गंभीर हो जाता है तो उपचार जटिल होता है।
बताया कि कैंसर पूरी तरह लाइलाज नहीं है। यदि, सही समय पर इलाज किया जाए तो मरीज सौ फीसदी ठीक हो सकता है। इसलिए कैंसर से संबंधित कोई भी लक्षण नजर आने पर घबराने की बजाय फौरन डॉक्टर को दिखाएं। अलग-अलग कैंसर के लिए अलग-अलग नियम बनाए गए हैं। कैंसर की रोकथाम के लिए सबसे जरूरी है कि इसका सही समय पर पकड़ में आना। ताकि, समय पर इसका इलाज शुरू हो सके।

उधमपुर: जिला अस्पताल में विश्व कैंसर दिवस पर जानकारी देते डॉक्टर विनोद गुप्ता तथा बैठे लोग.- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन