फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Womens Face Problems in GMC

Udhampur News: आभा एप बंद, जीएमसी में उपचार के लिए पहुंचीं महिलाएं हुईं परेशान

विज्ञापन
Womens Face Problems in GMC
जीएमसी में आभा एप बंद होने पर पर्ची के लिए कतार में खड़ी महिलाएं।
-कतार में खड़े रहने के कारण तीन महिलाओं को भीषण गर्मी में आया चक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में आभा एप बंद होने के कारण सोमवार को इलाज करवाने के लिए आई महिलाओं व अन्य लोगों को पर्ची कटवाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
एप के बंद होने के चलते महिलाओं को लंबी लाइन में लग कर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान भीषण गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं अपनी पर्ची कटवाने के लिए लाइन में खड़ी तीन महिलाओं को चक्कर आने पर लोगों ने पानी पिलाकर एक तरफ बिठा दिया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी आदिल शाह का कहना था कि अगर आभा एप किसी कारणवंश बंद है तो यह अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि पर्ची कटवाने के लिए आए लोगों को इस तरह से पर्ची दी जाए जिसमें उन्हें परेशान न होना पड़े। हालांकि पहले कई महिलाएं एप खुलने का काफी देर तक इंतजार करती रहीं। लेकिन एप न खुलने की वजह से उन्हें लंबी लाइन में लगकर पर्ची कटवानी पड़ी ताकि वह अपना इलाज करवा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं का कहना था कि अस्पताल प्रशासन को पर्ची काटने की अलग से व्यवस्था करने के साथ ही काउंटर बढ़ाने चाहिए ताकि उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े। एप बंद होने के चलते पहले कई महिलाएं घंटों गायनी वार्ड के बाहर खड़े होकर एप खुलने का इंतजार करती रहीं।
कोट...
आभा एप पिछले महीने से यहां ही नहीं बल्कि पूरे जम्मू-कश्मीर में बंद है, लेकिन लोगों को असुविधा न हो इसके लिए काउंटर से मैन्यूल पर्ची दी जा रही है।
-डॉ. संजीव गुप्ता, मेडिकल सुपिरिंटेंडेंट, जीएमसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article