फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Women's anger against the administration

प्रशासन के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा

Mon, 29 Sep 2014 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Mon, 29 Sep 2014 01:29 AM IST
विज्ञापन
Women's anger against the administration
पंचैरी के सद्दल गांव में भूस्खलन में दबे लोगों के शव निकालने में प्रशासन की नाकामी के खिलाफ भारी संख्या में महिलाओं ने रविवार को जिलाधीश कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



भमाग क्षेत्र से आई महिलाओं ने प्रदर्शन के दौरान बताया 21 दिन बीत चुके हैं। अभी तक केवल 14 लोगों के शव ही मिल पाए हैं। सद्दल में 35 लोगों ने अपनी जानें गवाई हैं, लेकिन विडंबना है कि अभी भी 27 लोग जमीन मेें दबे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया बचाव कार्य में जम्मू और उधमपुर से भेदभाव किया जा रहा है। एक तरफ, भारत का यान मंगल ग्रह तक पहुंच गया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मेें इतिहास रच रहा है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी और उधमपुर के लोगों से अन्याय हो रहा है। जिसका खामियाजा दूरदराज के लोग भुगत रहे हैं। आज भी अगर किसी वीआईपी के साथ कोई घटना होती है तो पूरी सरकार और प्रशासन का अमला एड़ी-चोटी का जोर लगा देता है। इसके विपरीत सद्दल में आम लोग दफन हो गए। उनके शवों की भी तलाश नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि भारत सरकार और अन्य राज्यों द्वारा भेजी गई रिलीफ वितरित किया जा रहा है। ऐसे दावे किए जा रहे हैं। जबकि जमीनी स्तर पर अब भी राहत और बचाव कार्य नहीं हो रहा है। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए आशा रानी ने कहा कि ज्यूडिशियल कमेटी का भी गठन किया गया है। कमेटी के आदेश के बावजूद राहत सामग्री को बांटने में भेदभाव बरता जा रहा है।


राहत सामग्री लोगोे के पास नहीं पहुंच रही है इसे बीच रास्ते में ही छुपाया जा रहा है। राशन गोदामों में सड़ रहा है। महिलाओं ने प्रशासन की निंदा करते हुए चेतावनी दी कि अगर लोगों की सही तरीके से सुध नहीं ली गई तो पंचायत और जिला स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed