फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Women landed on the road to water

पानी को सड़क पर उतरीं महिलाएं

Sun, 21 Sep 2014 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Sun, 21 Sep 2014 01:42 AM IST
विज्ञापन
Women landed on the road to water

पानी की किल्लत से परेशान मानतलाई की महिलाओं ने शनिवार को समाजवादी पार्टी की नेता पुष्पा डोगरा के नेतृत्व में हाथों में खाली बर्तन थामकर पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


महिलाओं का कहना था कि महीनों से सभी पानी की किल्लत से जूझ रही हैं। जानकारी होने के बाद भी विभाग उनकी परेशानी को हल नहीं कर रहा है। प्रदर्शन के दौरान नीशा देवी, राज रानी, कौशल्या देवी, कांता देवी, पुष्पा देवी और अन्य कई महिलाओं ने बताया कि पूरी मानतलाई में महीनों से पानी की किल्लत है।
विज्ञापन


पीएचई विभाग ग्रामीणों के घरों तक नियमित तरीके से पीने के पानी की सप्लाई पहुंचाने में पूरी तरह से नाकाम हो चुका है। डगबेल में मशीनरी खराब पड़ी है। इसको मरम्मत के लिए पीएचई विभाग कोई प्रयास नहीं कर रहा है। जब कभी पानी आता है तो खराब मशीनरी के कारण दूषित पानी की सप्लाई ग्रामीणों तक पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जब पानी की सप्लाई बिल्कुल भी नहीं मिलती है तो मजबूर महिलाओं को कई किलोमीटर दूर बावली पर जाना पड़ता है। कई बार इस समस्या को पीएचई विभाग के अधिकारियों के सामने रखा है, लेकिन कोई अधिकारी इसको गंभीरता से नहीं लेता है।


पिछले दिनों बारिशों के बाद तो परेशानी दोगुनी हो चुकी है। करीब दस दिन तक तो सभी को बिना पानी की सप्लाई के ही रहना पड़ा था। मजबूर होकर आज सभी प्रदर्शन रही हैं। वहीं पुष्पा डोगरा ने कहा कि जल्द पीएचई विभाग ने गलती को नहीं सुधारा तो आने वाले दिनों में सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed