{"_id":"683a0c0dc58a9174a40113eb","slug":"women-died-in-road-accident-protest-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-312-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सीआरपीएफ वाहन के नीच आने से महिला की मौत, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सीआरपीएफ वाहन के नीच आने से महिला की मौत, प्रदर्शन
विज्ञापन
किश्तवाड़ में हादसा स्थल पर जमा लोगों की भीड़।
संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। उपमंडल छात्रू में शुक्रवार को पासरकूट इलाके में सीआरपीएफ के वाहन के नीचे आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला मवेशियों को लेकर सड़क पर चल रही थी कि हादसा हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों व मृतका के परिजन ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि दोषी को सजा मिलनी चाहिए, साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए। बता दें कि सुरक्षा बलों की टीमें कई दिनों से इस इलाके में आतंकियों की तलाश कर रही हैं। सीआरपीएफ का एक बख्तरबंद वाहन भी उसी इलाके की ओर जा रहा था कि अचानक एक महिला वाहन के नीचे आ गई। लोगों ने महिला को गंभीर हालत में छात्रू प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) में पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान वर्षीय हनीफा बेगम (55) निवासी मलिकपुरा पासरकूट के रूप में हुई है।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि चालक महिला को टक्कर मारने के बाद वाहन लेकर भाग गया। लोगों ने एक किलोमीटर तक वाहन का पीछा भी किया। उनकी मांग है कि वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।