फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Woman dies of Corona, 52 more people infected

कोरोना से महिला की मौत, 52 और लोग मिले संक्रमित

विज्ञापन
Woman dies of Corona, 52 more people infected
उधमपुर। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और अब संक्रमण से लोगों की मौत भी होने लगी है। बुधवार को टिकरी में संक्रमण से महिला की मौत हो गई। इसके साथ शाम तक कुल 52 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ज्यादातर संक्रमण के मामले शहरी इलाकों में सामने आ रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

देश भर की तरह ही उधमपुर में भी कोरोना संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन इस पर अंकुश लगाने को लेकर हर संभव प्रयास कर रहा है, लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिल रही है। जिले में हर रोज 50 से अधिक कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। हर रोज 40 से अधिक स्थानीय निवासियों के संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को कुल 81 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इनमें ज्यादातर शहर व साथ लगते ग्रामीण इलाकों में रहने वाले थे। बुधवार को कोरोना संक्रमण से महिला की मौत भी हो गई। महिला कई दिनों से कोरोना से संक्रमित थी। हालत खराब होने पर महिला को जीएमसी रेफर किया था, लेकिन परिवार के सदस्य महिला को घर ले गए। महिला की घर में ही संक्रमण से मौत हो गई। इसके साथ शाम तक कुल 52 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें ज्यादातर उधमपुर शहर के रही रहने वाले हैं। शहर में ज्यादातर शिवनगर, सुभाष नगर व शहर के विभिन्न हिस्सों में संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। 11 लोग बाहरी राज्यों से लौटने पर संक्रमित पाए गए हैं। इनमें ज्यादातर सुरक्षाबल है।
विज्ञापन

नौ लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 5394 हो गए हैं। इनमें से 4976 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 59 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 359 सक्रिय मामले मौजूद हैं। इनमें से 270 को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। नौ का उपचार अस्पताल में चल रहा है। 69 को फोर्स क्वारंटीन पर रखा गया है और 11 का उपचार प्रदेश से बाहर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed