फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Withdrawn the admit card, examination centre changed

वापस लिए गए दसवीं के प्रवेश पत्र, केंद्र बदले

Fri, 14 Oct 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/किश्तवाड़
ब्यूरो, अमर उजाला/किश्तवाड़ Updated Fri, 14 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Withdrawn the admit card, examination centre changed
ऑफिस - फोटो : demo pics

जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन के नए आदेश पर दसवीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले बच्चों से प्रवेश पत्र (रौल नंबर पर्ची) वापस मंगवा लिए गए। उस पर फिर से केंद्र का नाम लिखकर बच्चों को वापस करने की पहल शुरू हुई है।

विज्ञापन


दरअसल, बोर्ड कार्यालय ने एक आदेश जारी किया है कि किसी भी जिले में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं प्राइवेट स्कूलों में नहीं होगा। इसके चलते दसवीं की परीक्षा के लिए जारी किए गए प्रवेश पत्र शुक्रवार को बच्चों और स्कूलों से वापस लेकर बोर्ड के स्थानीय कार्यालय में मंगवाया गया। यहां सभी पर निर्धारित परीक्षा केंद्रों का बाकायदा नाम लिखा गया।
विज्ञापन


अब केवल सरकारी स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। किश्तवाड़ शहर में चार निजी स्कूलों के परीक्षा केंद्र को रद्द कर स्थानीय बॉयज हायर सेकेंडरी और गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में केंद्र बनाया गया। पहले बीवीएम, इस्लामिया फरीदिया, न्यू एरा और आदर्श बाल निकेतन हाई स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसी प्रकार 12वीं के तीन परीक्षा केंद्र भी निजी स्कूलों से उठा कर सरकारी स्कूलों में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड के इस फैसले से किश्तवाड़ के निजी स्कूल प्रशासन खुश है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि परीक्षा केंद्र बनने से स्कूल में छुट्टी कर देनी पड़ती थी। यदि केंद्र नहीं होंगे तो पढ़ाई निर्बाध जारी रहेगी। दूसरी तरफ बोर्ड के इस निर्णय से निजी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने वाले अभिभावकों ने खुशी जाहिर की।


बोर्ड के आदेश पर मंगवाए रौल नंबर स्लिप
स्थानीय स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन के उप कार्यालय के सहायक सचिव बीडी शर्मा ने कहा कि हमने परीक्षा केंद्र पूर्ववत बना दिए थे। यहां तक कि रोल नंबर स्लिप भी बांट दिए गए। बच्चों को भी रौन नंबर स्लिप बांट दिए गए। लेकिन बोर्ड के नए आदेश के अनुसार हमने सभी रोल नंबर स्लिप को वापस मंगवाया और नए परीक्षा केंद्र की सूची दे दी। इसके अलावा हमने उन परीक्षा केंद्रों में नए केंद्रों की सूचना भी निजी स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर लगानी है। ताकि किसी भी परीक्षार्थी को परेशानी ना हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed