{"_id":"619d2a2930c096121618f525","slug":"winter-problem-udhampur-news-jmu2484488190","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल की ओपीडी में बढ़ रहे सर्दी खांसी के मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल की ओपीडी में बढ़ रहे सर्दी खांसी के मामले
विज्ञापन
धमपुर के जिला अस्पताल की ओपीडी में जांच के लिए पहुंचे लोग
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। बारिश न होने से जिले में सूखी सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल सहित कई स्वास्थ्य केंद्रों में हर रोज खांसी, जुकाम, बुखार के मामले सामने आ रहे हैं। इस पर डॉक्टर का कहना है कि कोरोना वायरस की तरह इन बीमारियों को लेकर भी जागरूक रहें।
कई सप्ताह से जिले में बारिश नहीं हुई है। सुबह व शाम लगातार तापमान में गिरावट हो रही है। पूरा जिला सूखी सर्दी की चपेट में आ चुका है। इसके साथ ही लोग सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार जैसी कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। जिला अस्पताल में हर रोज आठ सौ से अधिक लोग ओपीडी में जांच के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें ज्यादातर लोग सर्दी, खांसी और बुखार की समस्या को लेकर जा रहे हैं।
इसको लेकर अब डॉक्टरों ने लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल के डॉ. विनोद गुप्ता ने बताया कि सूखी सर्दी के कारण ही मौजूदा समय में खांसी, जुकाम, बुखार के मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना के भी यही लक्षण हैं। जिस प्रकार लोगों ने कोरोना संकट से अपने आप को बचाने के लिए सावधानी बरती थीं। इसी तरह सूखी सर्दी से बचने के लिए भी सावधानी रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सूखी सर्दी में एलर्जी की शिकायतें भी बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
------
ऐसे करें उपाय
डॉक्टर ने कहा कि सबसे पहले लोग घर व आसपास सफाई रखें। गंदगी के कारण भी कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। छींकते समय हाथ का इस्तेमाल करने की बजाय बाजू का इस्तेमाल करें। हमेशा हाथ धोते रहें। अपने आप को गर्म रखें और गर्म पानी का सेवन करते रहें। सर्दी में कम से कम दो से ढाई लीटर पानी जरूर पीएं। कोरोना और खांसी-जुकाम के लक्षण एक जैसे ही हैं। भीड़ वाले स्थान पर जाने से बचें, और हमेशा मास्क का इस्तेमाल करें। इस तरह की सावधानी से अपने आप को कोरोना संक्रमण से भी बचा सकते हैं।