{"_id":"61ec539390db194d0a115316","slug":"webinar-udhampur-news-jmu252424386","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में आए बैंकिंग धोखाधड़ी के सबसे अधिक मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में आए बैंकिंग धोखाधड़ी के सबसे अधिक मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भद्रवाह। भद्रवाह कैंपस के बिजनेस स्कूल ने शनिवार को आरबीआई के सहयोग से डिजिटल बैंकिंग धोखाधड़ी पर एक वेबिनार का आयोजन किया। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों और प्रबंधन के छात्रों को बैंकिंग धोखाधड़ी के बारे में जागरूक और इससे निपटने के प्रति संवेदनशील बनाना था।
इस मौके पर भारतीय रिजर्व बैंक के महाप्रबंधक और बैंकिंग लोकपाल रमेश चंद मुख्यातिथि थे। उन्होंने वर्ष 2021 में आरबीआई की शुरू की गई विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की, और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों से शुरू की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायतों के बारे में जानकारी दी। कहा कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में श्रीनगर से सबसे अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। वहीं, जम्मू जिले में सबसे कम शिकायतें दर्ज की गईं। वहीं, किश्तवाड़ से 17 शिकायतें दर्ज की गईं, और कारगिल से केवल एक शिकायत आई है।
मुख्य संसाधन अधिकारी के तौर पर वेबिनार में शामिल आरबीआई जम्मू के सचिव और उप लोकपाल अनिल रेशी ने एकीकृत लोकपाल योजना और ग्राहकों की सुरक्षा और आसानी के लिए एक राष्ट्र, एक ईमेल, एक पता के उद्देश्य पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर कई प्रतिभागियों ने शिकायतों से संबंधित शुल्क, निवारण में लगने वाले समय, ग्राहकों की जिम्मेदारियों, बैंकों की जवाबदेही, आदि से संबंधित प्रश्न भी पूछे।