फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   weather

भीषण गर्मी से दिनभर बेहाल रहे लोग

विज्ञापन
weather
पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम के साफ बने रहने व दिनभर निकल रही तेज धूप से क्षेत्र में गर्मी का प्रकोप काफी बढ़ गया है। सोमवार को भी गर्मी के तल्ख तेवरों के साथ सुबह का शुरूआत हुई। तेज धूप ने नगर वासियों को भीषण गर्मी से परेशान करना शुरू कर दिया था। जबकि दिन के बढ़ने के साथ गर्मी के तेवर और भी कड़े हो गए।
विज्ञापन

दोपहर को हालात यहां तक पहुंच गए कि धूप में खड़े होते ही लोगों के पसीने छूटने लगे। इससे बचने के लिए अधिकतर लोग घरों की चारदीवारी के अंदर पंखे व कूलर आदि चलाकर दुबके रहे। जबकि घरों से बाहर निकले लोग भी छांव ढूंढते नजर आए। पशु-पक्षी भी चिलचिलाती धूप से बचने का प्रयास करते नजर आए। हालांकि दोपहर के समय एक-दो बार बादलों को मंडराते देखकर लोगों को थोड़ी राहत की उम्मीद जरूर जगी कि शायद बादलों के यह जमघट जल्द ही राहत प्रदान करेंगे। लेकिन बादलों के छटने से नगरवासियों की उम्मीद धरी रह गई।
विज्ञापन

शाम को सूर्य अस्त होने के बाद ही लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत मिल पाई। दिन का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधमपुर स्थित एयरफोर्स के मौसम विभाग के मुताबिक आज भी दिनभर तेज धूप का प्रकोप जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed