फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   weather jammu kashmir

झमाझम बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज, तापमान में गिरावट

विज्ञापन
weather jammu kashmir
उधमपुर के पुराने हाईवे पर हुआ जलभराव। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। दिन भर की झमाझम बारिश से तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट आई है। कई दिनों के बाद जिलावासियों को उमस व गर्मी से बड़ी राहत मिली है। वीरवार रात तक रुक रुक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी मौसम के खराब रहने की संभावना है। बारिश के बाद तापमान में और भी गिरावट होगी।
विज्ञापन

शहर में जलभराव होने पर शहरवासियों को परेशानियों का सामना जरूर करना पड़ा। बारिश बुधवार शाम से ही शुरू हो चुकी थी और वीरवार की सुबह जब लोग जागे तो बारिश लगातार जारी थी। सुबह करीब नौ बजे अचानक ही बारिश तेज हो गई और फिर इसके बाद रात तक रुक रुक कर बारिश होती रही। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट हुई और अधिकतम तापमान 26.6डिग्री सेलिसयस रिकार्ड किया गया है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन

शहरवासियों ने दिन भर घरों के अंदर बैठ कर सुहावने मौसम का आनंद उठाते रहे। बीच में बारिश बंद होने के दौरान लोगों ने घरों से बाहर निकल कर सुहावने मौसम का आनंद उठाया। बारिश बंद होने के दौरान बाजार में भी हलचल बढ़ी। तेज बारिश के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव हुआ और इसके कारण दिन भर शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के बीच पुराने राजमार्ग व धार रोड पर बारिश का पानी जमा होने पर भी लोग परेशान हुए। तेज बारिश के दौरान गलियों व नालियों में जमा गंदगी सड़कों पर पहुंचने पर भी शहरवासी परेशान हुए।

बुधवार रात से वीरवार शाम तक हुई 67.4 एमएम बारिश
एयर फोर्स के मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार बुधवार शाम से वीरवार शाम तक कुल 67.4 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। शुक्रवार को भी मौसम के खराब रहने की संभावना है। बारिश होने पर तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।क्ष्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed