फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   weather in jammu kashmir

बारिश के बाद मिली उमस व गर्मी से राहत

विज्ञापन
weather in jammu kashmir
उधमपुर में बारिश होने के बाद मौसम हुआ सुहावना। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शाम को बारिश के बाद शहरवासियों को कई दिनों के बाद उसम व गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और शहरवासियों ने घरों से बाहर निकल कर सुहावने मौसम का आनंद उठाया। एयर फोर्स के मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह के समय के आसमान पर हल्के बादल छाए हुए थे, लेकिन इससे गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। बादल छाने के कारण उमस बढ़ चुकी थी और शहरवासी घरों के अंदर पसीने से नहाने को मजबूर थे।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे हल्की धूप भी निकल आने पर तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू हो गया। इसके साथ ही गर्मी का भी प्रकोप बढ़ने लगा। गर्मी से बचने के लिए शहरवासियों को पंखे, एसी, कूलर का सहारा लेना पड़ा। लेकिन शाम करीब चार बजे अचानक ही मौसम का मिजाज बदला और बादल छाने के बाद हल्की बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शाम करीब सात बजे तक रुक रुक कर हल्की बारिश होती रही। जिले के पवर्तीय इलाकों में एक घंटे तक तेज बारिश हुई। लेकिन मैदानी इलाकों में हल्की बारिश ही होती रही। तापमान में गिरावट होने के साथ ही शाम को मौसम भी सुहावना हो गया। बारिश बंद होने के बाद शहरवासी अपने घरों से बाहर निकल आए और बाहर बैठ कर सुहावने मौसम का आनंद उठाने लगे।

मौसम सुहावना होने के बाद बाजार में भी हलचल बढ़ गई। एयर फोर्स के मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 33.9 और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वीरवार को भी मौसम के खराब रहने की संभावना है और बारिश होने पर गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed