फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Weather change in Chenani

Udhampur News: तापमान गिरने पर पहनने पड़ रहे गर्म कपड़े, कुछ बीमार भी पड़ रहे

Thu, 05 Jun 2025 01:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 05 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Weather change in Chenani
किश्तवाड़-छात्रू मार्ग पर भंडारकूट के पास बनी रही जाम की स्थिति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। सुबह के समय मौसम साफ और दोपहर के बाद बारिश हो रही है। तापमान गिरने पर गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। कुछ लोग बीमार भी पड़ रहे हैं।
बुधवार सुबह भी किश्तवाड़-छात्रू मार्ग पर भंडारकूट के पास काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। बारिश से पहाड़ों से गिर कर पत्थर सड़क पर आ जाते हैं, जिससे से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हादसों का भी खतरा है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर जून में भी ताजा बर्फबारी हो रही है, तापमान में इतनी गिरावट महसूस की गई है कि लोगों ने गर्म कपड़े फिर से निकाल दिए हैं। घरों में सोते समय लोग रजाई ओढ़ रहे हैं। इस मौसम के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। किसी को खांसी, जुकाम और बुखार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को भी इस बीमारी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण कई जगह संपर्क मार्ग को भी नुकसान हो रहा है। कई जगह पस्सी, मलबा आ जाने के कारण आवाजाही भी बाधित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed