फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   water supply stop from 4 days

Udhampur News: चार दिन से नहीं आया पीने का पानी

Sun, 08 Dec 2024 12:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 08 Dec 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
water supply stop from 4 days
उधमपुर। शहर के वार्ड 2 में पड़ते इंदिरा नगर में पीने के पानी की सप्लाई न आने के कारण लोग बावलियों से पानी लाने को मजबूर हैं। लोगों ने कई बार जलशक्ति विभाग के आला अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया, मगर अब तक समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले चार दिन से पानी की सप्लाई बाधित होने के कारण समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरन बावलियों से पीने का पानी लाकर गुजारा कर रहे हैं।
विज्ञापन

इससे पहले भी विभाग को कई बार समस्या के बारे में अवगत करवाया है। मगर विभाग के अधिकारी उनकी बात सुनने को ही तैयार नहीं हैं। उन्होंने जलशक्ति विभाग से पीने के पानी की समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों को पानी न आने के बारे में पूछे जाने पर वह सही जवाब नहीं देते हैं। अगर सर्दी के मौसम में पानी की समस्या आ रही है तो फिर गर्मियों में क्या हाल होगा।पानी भी कई बार मटमैला व बदबू वाला आता है।
- रमेश कुमार
पानी न आने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं दो किलोमीटर दूर बावलियों से पानी लाना पड़ रहा है। इससे दिनचर्या खराब हो रही है। पहली बार ऐसा नहीं है। कई बार विभाग एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई देता है।
- अजय सहगल
हमारी मांग है कि वार्ड में आने वाली पानी की सप्लाई को सुचारू रूप से चलाने के साथ ही स्वच्छ पानी की सप्लाई को बहाल किया जाए। ताकि लोगों को रोजाना आने वाली समस्या से निजात मिल सके।
- करतार सिंह
विभाग ने कुछ माह पहले शहर में पुरानी पाइपों को बदला था। मगर इसके बाद भी शहर में कई जगह दूषित पानी की सप्लाई आ रही है। अधिकारी अपना पल्ला झाड़ लेते हैं कि कहीं पर सीवरेज पाइप लीक से पानी आया है।

- अंकित शर्मा
शहर के कई वार्डों में एक दिन छोड़कर दूसरे दिन पानी की सप्लाई दी जा रही है। मटमैला पानी आने की शिकायत आने पर विभाग के कर्मचारियों को भेजकर जांच करवाई जाएगी। शिकायत आने पर विभाग की टीम मौके पर जाकर समस्या का समाधान कर रही है।
- अरुण सिंह, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed