फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Water should be provided to the people of Sunadi

सुनाड़ी के लोगों को मुहैया करवाया जाए पानी

विज्ञापन
Water should be provided to the people of Sunadi
उधमपुर/जिब। गर्मी बढ़ने सुनाड़ी पंचायत में पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है, जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को पंचायत के लोगों का एक शिष्टमंडल डीडीसी अध्यक्ष लाल चंद से मुलाकात कर समस्या को उजागर किया।
विज्ञापन

इस दौरान शमशेर सिंह, विनोद शर्मा, धर्मपाल, रमेश कुमार, करतार सिंह और चमन लाल ने बताया कि इलाके में एक साल से पानी की समस्या व्याप्त है। गर्मी में स्थिति और भी गंभीर हो गई है। लोग प्राकृतिक जलस्रोंतों से पानी ढो कर प्यास बुझाने को मजबूर हैं। लेकिन गर्मी में इनका जलस्तर भी कम हो गया है। जलशक्ति विभाग उचित पानी की आपूर्ति नहीं कर रहा है। कभी कभार ही पानी की सप्लाई की जाती है। समस्या के बारे में कई बार संबंधित विभाग को अवगत करवाया गया, लेकिन आजतक कोई कदम नहीं उठाया है। डीडीसी अध्यक्ष ने जलशक्ति विभाग के उच्च अधिकारियों से बात कर समस्या के निदान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed