{"_id":"673a5fb37adaa34aa8096d57","slug":"water-problem-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-117399-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: लोगों ने खाली बर्तन लेकर जलशक्ति विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: लोगों ने खाली बर्तन लेकर जलशक्ति विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
उधमपुर। पानी की किल्लत से परेशान पंचायत तिरशी के लोगों का रविवार को जल-शक्ति विभाग के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतरे लोगों ने जल-शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और मुर्दाबाद के नारे लगाए।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे स्थानीय निवासी अजय शर्मा ने बताया कि उनके यहां लगभग आठ करोड़ की जेजेएम योजना का काम चल रहा है। दो साल से यहां इसका काम किया जा रहा है लेकिन अभी तक जल-शक्ति विभाग एक भी घर में नल से जल का प्रबंध नहीं कर पाया है। जेजेएम के तहत जो वाटर टैंक यहां तैयार किए गए हैं, इनमें से भी 90 प्रतिशत या तो लीक हैं या कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके चलते इनमें पानी ठहरता ही नहीं है। इससे साफ है कि जेजेएम योजना के तहत यहां बहुत बड़ा घोटाला किया जा रहा है। सरकार से अपील है कि इस पूरे काम की जांच करवाई जाए।
वहीं अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यहां लोगों को पानी को लेकर काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के घरों में अभी तक पानी पहुंचाने का इंतजाम नहीं हो पाया है। पानी को लेकर लोग अब प्राकृतिक जलाशयों व नदी-नालों पर ही निर्भर हैं। एक से डेढ़ किलोमीटर का पैदल सफर तय कर पानी ढोने पर मजबूर हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग की कि जल्द से जल्द उनकी पंचायत में जेजेएम योजना को पूरा किया जाए और लोगों के घरों में नल के माध्यम से स्वच्छ जल पहुंचाने का जो काम है, उसे पूरा किया जाए।