फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   water problem, nala mand

Udhampur News: डेढ़ दशक बाद भी सरकारी स्कूल नाला मांड तक नहीं पहुंचा पानी

विज्ञापन
water problem, nala mand
उधमपुर। जोन टिकरी में नाला मांड के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में पेयजल की सुविधा न होने के कारण बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मियों में स्थिति और भी खराब हो गई है जिससे अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


स्कूल में बुनियादी सुविधाओं की कमी लंबे समय से है। सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की है। जब से स्कूल बनाया गया है, तब से आज तक पानी की व्यवस्था नहीं की गई है। वर्ष 2003 में जब स्कूल घर में संचालित होता था, तभी से बच्चों को पानी के लिए बावली पर निर्भर रहना पड़ता था। वर्ष 2011 में नई इमारत का निर्माण किया गया। लोगों में उम्मीद जगी थी कि बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके बाद भी समस्या 15 साल से जस की तस बनी है। बच्चों को प्यास बुझाने के लिए बावली जाना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति से अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

---

छोटे बच्चों को स्कूल से बाहर भेजना जोखिम भरा है। बाउली के आसपास फिसलन या अन्य खतरे के कारण अनहोनी की आशंका बनी रहती है।
- शिव चरण
----
गर्मियों के मौसम में समस्या और गंभीर हो गई है। एक बोतल पानी से पूरे दिन की प्यास बुझाना संभव नहीं है जिससे बच्चों को बार-बार बाहर जाना पड़ रहा है। इससे न केवल पढ़ाई प्रभावित हो रही है बल्कि सुरक्षा भी दांव पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामलाल, अभिभावक
-----


जब से स्कूल बना है तब से पानी की व्यवस्था नहीं है। प्रशासन से मांग है कि समस्या को जल्द दूर किया जाए ताकि बच्चों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सके।
- वेदराज, अभिभावक।
------

कई बार मांग उठाई गई है। अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। कई अभिभावकों ने बच्चों का दाखिला अन्य स्कूल में करवा दिया है।
- राजेश ठाकुर
-----


स्कूल की ओर से जैसे ही कोई लिखित आवेदन प्राप्त होगा, उसी समय पानी की समस्या को लेकर संबंधित पीएचई विभाग को सूचित कर दिया जाएगा।
- सुरेंद्र सिंह, जेडईओ, टिकरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed