{"_id":"60a5597e8ebc3e7b51187bf3","slug":"water-problem-increased-in-dagar-village-in-summer-udhampur-news-jmu2355987122","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में डगार गांव में बढ़ी पानी की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में डगार गांव में बढ़ी पानी की समस्या
विज्ञापन
उधमपुर/जिब। पानी की आपूर्ति नहीं होने से जिब-बी पंचायत के डगार गांव में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में करीब दो साल से पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। ऐसे में ग्रामीण प्राकृतिक जलाशयों से प्यास बुझाने को मजबूर हैं। लेकिन गर्मी के सीजन में फिर से समस्या बढ़ गई है। प्राकृतिक जलाशयों का जलस्तर काफी कम हो गया है, जिससे स्थिति और भी बिगड़ने लगी है।
जलशक्ति विभाग समस्या को दूर करने को लेकर कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे लोगों में रोष है। लोगों के अनुसार समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मच जाएगी।
स्थानीय निवासी राज कुमार, जयकिशन, राकेश कुमार और पंच तीर्थराम ने बताया कि दो साल पहले क्षेत्र की पानी की समस्या को दूर करने के लिए जलशक्ति विभाग ने टैंक बनाया गया था। इसके साथ ही पुराने पाइप को बदलकर नए पाइप बिछाए गए थे। लेकिन इसके बाद से आज तक क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है। गत दिनों क्षेत्र में दौरे पर आए डीसी के समक्ष भी समस्या को उठाया गया था। जहां उन्होंने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक क्षेत्र में सुचारू रूप से पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है। गर्मी का सीजन शुरू होने के बाद इलाके में पानी की किल्लत काफी बढ़ गई है। अगर जल्द ही इलाके में पानी की सप्लाई नहीं की गई तो हालात गंभीर हो सकते हैं। इसलिए प्रशासन से अपील है कि जल्द समस्या का समाधान किया जाए।