फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   water problam in udhampur

औसू पंचायत में पानी की किल्लत, अधिकारियों को बताई समस्या

विज्ञापन
water problam in udhampur
उधमपुर। औसू पंचायत में ग्रामीण करीब चार महीने से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों को हर रोज पानी के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। कई बार मांग करने के बाद भी जब पीएचई विभाग ने पानी की सप्लाई में सुधार नहीं किया तो शनिवार को ग्रामीणों ने पैंथर्स पार्टी के राज्य प्रधान बलवंत सिंह मनकोटिया के साथ मिलकर अपनी परेशानी को रखा।
विज्ञापन

बलवंत सिंह मनकोटिया ने एक्सईएन ो बताया कि औसू पंचायत के दोखड्डू, लठेय, अप्सरा व अन्य कई गांव में तीन महीने से पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीणों ने कई बार पीएचई विभाग के अधिकारियों को अपनी परेशानी के बारे में बताया है। अधिकारियों की तरफ से ग्रामीणों को केवल झूठे आश्वासन दिए गए हैं। किसी ने भी पानी की किल्लत को दूर करने के लिए किसी तरह के प्रयास नहीं किए हैं। पानी न मिलने के कारण ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द पानी की सप्लाई में सुधार कर राहत प्रदान की जाए। एक्सईएन ने मनकोटिया को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द पानी की सप्लाई में सुधार कर ग्रामीणों की परेशानी को दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed