फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Water harvesting system mandatory in a thousand square feet or larger building

हजार वर्ग फुट या इससे बड़ी इमारत में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य

विज्ञापन
Water harvesting system mandatory in a thousand square feet or larger building
उधमपुर। नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को पार्षदों की जनरल हाउस की बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें पार्षदों ने शहर के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। इस बार बैठक मे विशेष तौर बारिश के पानी को संरक्षण को लेकर चर्चा की गई है। इसके साथ ही शहर में हजार वर्ग फुट या इससे बड़ी इमारत में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने पर फैसला किया गया। इसे मंजूरी के लिए जिला प्रशासन के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में नगर परिषद के चेयरमैन डॉ. जोगेश्वर गुप्ता ने बताया कि बारिश के पानी को लेकर नगर परिषद उधमपुर अपनी तरफ से भी प्रयास करेगी। बैठक में सभी ने निर्णय लिया है कि शहर के अंदर जो भी 1000 वर्ग फुट या फिर इससे बड़ी इमारत बनेगी उस में मकान के मालिक को वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम रखना होगा। यह सिस्टम रखने के बाद ही उसको इमारत बनाने की अनुमति मिलेगी। अपने इस प्रस्ताव को जल्द ही नगर परिषद डीसी के समक्ष रखेगी। शहर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए जलशक्ति विभाग लगातार पाइपों की लीकेज को ठीक करने का काम कर रहा है। इसके साथ 65 करोड़ के प्रोजेक्ट को भी मंजूर करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसको लेकर डीसी के साथ भी चर्चा की गई है। सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के लिए उखाड़ी गई सड़कों की हालत सुधारने के लिए भी काम चल रहा है। सैरगाह रोड, दंदयाल रोड सहित कई सड़कों की हालत को सुधारा जा चुका है। शहर में ट्रैफिक की समस्या के समाधान के लिए भी हर संभव प्रयास किया जा रहा है। बैठक में नगर परिषद के वाइस चेयरमैन सुरेंद्र सिंह खालसा सहित पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed