{"_id":"62aa3fe4a46aa573432b8f55","slug":"vollybal-match-udhampur-news-jmu2620085146","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर की लड़कियों का वॉलीबाल के फाइनल पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर की लड़कियों का वॉलीबाल के फाइनल पर कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सीआरपीएफ की 137 बटालियन की तरफ से बुधवार को वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न हिस्सों से महिला व पुरुष वर्ग की टीमों ने हिस्सा लिया। महिला वर्ग के फाइनल पर रामनगर वॉलीबाल क्लब की टीम ने शानदार जीत हासिल की। इस अवसर पर एसएसपी उधमपुर डा. विनोद कुमार मुख्य मेहमान थे, जबकि सीआरपीएफ के कमांडेंट मोहम्मद खालिद खान विशेष मेहमान थे।
सुबह के समय मुख्य मेहमान ने वॉलीबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इसमें महिला वर्ग की चार व पुरुष वर्ग की आठ टीमों ने हिस्सा लिया। मुख्य मेहमान ने सभी खिलाड़ियों के साथ मुलाकात कर सभी को खेल भावना के साथ खेलने का प्रेरित किया। दोपहर तक चली टूर्नामेंट में महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला रामनगर वॉलीबाल क्लब व उधमपुर वॉलीबाल क्लब के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में रामनगर वॉलीबाल क्लब की लड़कियों ने 25-11, 25-6, 25-18 के साथ शानदार जीत हासिल की।
पुरुष वर्ग में तीन मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला रौन दोमेल वॉलीबाल क्लब व लिबरल वॉलीबाल क्लब के बीच खेला गया। इसमें रौन दोमेल वॉलीबाल क्लब ने 26-24, 25-22 सेट के अंतर के साथ जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला सीवीसी उधमपुर और चिढ़ेई वॉलीबाल क्लब के बीच खेला गया और इसमें सीवीसी ने 25-18 और 25-19 के अंतर के साथ जीत हासिल की। तीसरा मुकाबला यूवीसी और खून मजालता वॉलीबाल क्लब के बीच खेला गया और इसमें यूवीसी ने 25-17, 25-18 के अंतर के साथ जीत हासिल की। इस अवसर पर राजगुरु, अशोक पादा, संजय शर्मा, नवीन, कुलदीप, मानिक व अन्य मौजूद थे।