फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   visit

मतदाताओं की नामांकन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

विज्ञापन
visit
उधमपुर। समाज कल्याण विभाग की आयुक्त सचिव शीतल नंदा ने जिले में फोटो मतदाता सूची-2022 के विशेष सारांश संशोधन के दौरान प्राप्त मामलों के निपटान की प्रगति की समीक्षा के लिए उधमपुर का दौरा किया। उन्होंने मतदाताओं के नामांकन की प्रक्रिया में तेजी लाने और यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि जिले में कोई भी मतदाता बिना पंजीकरण के न रहे।
विज्ञापन

इस दौरान बैठक हुई, जिसमें जिला निर्वाचन पदाधिकारी कृतिका ज्योत्सना, एसडीएम रामनगर शिशिर गुप्ता, एसीआर रफीक अहमद जराल, आदि शामिल हुए। एसएसआर पर निर्वाचन क्षेत्रवार प्रगति की समीक्षा करते हुए आयुक्त सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रपत्र 9, 10 और 11 के तहत आने वाले दावों और आपत्तियों की जांच सूची सरकारी कार्यालयों के साथ प्रमुख स्थानों पर सार्वजनिक जांच के लिए प्रदर्शित की जाए।
विज्ञापन

आयुक्त सचिव ने पीडब्ल्यूडी मतदाताओं के नामांकन की प्रक्रिया में तेजी लाने और यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि जिले में कोई भी मतदाता बिना पंजीकरण के न रहे। डीईओ उधमपुर ने 15 सितंबर से 25 अक्टूबर 2022 तक जिले में आयोजित विशेष सारांश संशोधन के दौरान किए गए अपडेशन के विवरण पर प्रकाश डाला। उन्होंने संशोधित मतदाता सूची को विसंगतियों और त्रुटि मुक्त बनाने के अलावा सभी नए पात्र मतदाताओं के साथ आधार संख्या सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में आयुक्त सचिव ने जागृति वृद्धाश्रम का दौरा किया और वहां एनजीओ के कामकाज का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों, बुजुर्गों से भी बातचीत की और अधिकारियों द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। आयुक्त सचिव ने पाठ्येतर गतिविधियों पर समान ध्यान देते हुए बच्चों को शैक्षणिक पाठ्यक्रम में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर आयुक्त सचिव ने दिव्यांगों को व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, ग्लूकोमीटर, वॉकिंग स्टिक और गर्म कपड़े भी बांटे।

आयुक्त सचिव ने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों सहित वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण किया। आयुक्त सचिव ने विभिन्न केंद्र व राज्य प्रायोजित योजनाओं के प्रति लोगों में जन जागरूकता पर जोर दिया। उन्होंने क्षेत्र के पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए उत्साह के साथ काम करने और लक्षित समूह को पोषण के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए प्रभावित किया। कहा कि पोषण अभियान का दृष्टिकोण पूरे जिले में कुपोषण या अल्पपोषण को खत्म करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed