फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Visit

उपायुक्त ने द्राबशाला तहसील का दौरा किया

विज्ञापन
Visit
किश्तवाड़। उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने सोमवार को तहसील द्राबशाला का दौरा किया। इस दौरान विकास कार्यों का जायजा लिया। साथ ही किश्तवाड़-बटोत राष्ट्रीय राजमार्ग-244 में आई भूमि के मुआवजे को लेकर ब्लॉक कार्यालय में शिविर लगाया। उन्होंने भूमि मालिकों से बातचीत की, ताकि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को सुचारु बनाया जा सके।
विज्ञापन

उपायुक्त के नेतृत्व में राजस्व अधिकारियों की टीम ने पात्र भूमि मालिकों के दस्तावेज के सत्यापन की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। जिसे राष्ट्रीय राजमार्ग-244, पैकेज 3 को चौड़ा करने के लिए अधिग्रहण किया गया है। इस अवसर पर जीएम एनएचआईडीसीएल परवीन अहलावत, तहसीलदार अरुण शर्मा, बीडीओ सोबिया शाद, राजस्व क्षेत्र के पदाधिकारी के अलावा भूमि मालिक मौजूद रहे। संपूर्ण अभ्यास को पारदर्शी बनाने के लिए सभी विवरण, जिसमें भूमि मालिक का नाम, अधिग्रहीत भूमि की माप, मुआवजे की राशि का आकलन सार्वजनिक रूप से घोषित किया गया। इसके अलावा अधिकारियों द्वारा भूमि मालिक, लाभार्थियों के अधिग्रहण के दस्तावेजों का भी सत्यापन किया गया। उपायुक्त ने इस तरह के विशेष शिविर आयोजित करने के महत्व पर प्रकाश डाला। क्योंकि यह पारदर्शिता को बढ़ावा देता है, और भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में अनावश्यक देरी को कम करता है जो अच्छे और पारदर्शी शासन के लिए अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed