{"_id":"61abb55de3ae4b1f1a4093ca","slug":"visit-udhampur-news-jmu2491882142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले का एकदिवसीय दौरा कर ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक मोहम्मद मुमताज अली ने लिया विकास कार्यों का जायजा,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले का एकदिवसीय दौरा कर ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक मोहम्मद मुमताज अली ने लिया विकास कार्यों का जायजा,
विज्ञापन
उधमपुर दौरे के दौरान बैठक करते ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। आरडीडी सेक्टर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए ग्रामीण विकास विभाग जम्मू के निदेशक मोहम्मद मुमताज अली ने उधमपुर का एक दिनी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रास्ते में ब्लॉक उधमपुर और टिकरी में आरडीडी योजनाओं के तहत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
उन्होंने प्रखंड विकास अधिकारियों को कार्य की गति में तेजी लाने के निर्देश दिए। बाद में उन्होंने जिले में चल रहीं विभिन्न योजनाओं के तहत हासिल की गई भौतिक और वित्तीय उपलब्धियों की समीक्षा करने के लिए ग्रामीण विकास विभाग (आरडीडी) उधमपुर के ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग के सभी खंड विकास अधिकारियों, कार्यकारी अभियंताओं, एईई और एई के साथ बैठक की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा), बजट प्रदर्शन, मजदूरी का भुगतान, आधार सीडिंग (एबीपी रूपांतरण) का विवरण, वर्ष 2018-19 एवं 2019-20 के अधूरे और चल रहे कार्यों का विवरण, साल 2021-22 के लिए श्रम बजट, मनरेगा के तहत देनदारियों की स्थिति, नए जॉब कार्ड जारी करने, मनरेगा चरण-1 और 2 प्रदर्शन की जियो टैगिंग, 14वें एफसी के तहत निष्पादित कार्यों की स्थिति, प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण (पीएमएवाई-जी), सीडी और पंचायत, आरजीएसए के तहत पंचायत घरों की स्थिति की सिलसिलेवार समीक्षा की।
विज्ञापन
निदेशक आरडीडी ने बीडीओ को इस वित्तीय वर्ष के भीतर सभी स्वीकृत कार्यों को पूरा करने के अलावा सभी योजनाओं के परिपालन और पीएमएवाई (जी) के तहत सौ प्रतिशत पात्र लाभार्थियों के कवरेज के लिए अपने कर्मियों और मशीनरी को जुटाने के लिए कहा। उन्होंने बीडीओ को सीडी, पंचायत एवं आरजीएसए के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। इससे पहले एसीडी मुश्ताक अहमद चौधरी ने जिले में आरडीडी क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में एडीडीसी कांता देवी, एसई (आरईडब्ल्यू) अनिल कुमार पंडोही, कार्यकारी अभियंता (आरईडब्ल्यू) राम सिंह, आदि उपस्थित थे।