फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   violence in Devika temple by mischief

देविका मंदिर में शरारती तत्व का उत्पात

Fri, 17 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Fri, 17 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
violence in Devika temple by mischief
11 मई को एचआरटीसी कर्मचारी गेट मीटिंग कर कार्यालय के प्रांगण में धरना-प्रदर्शन करेंगे।

जम्मू के जानीपुर स्थित आपशंभू मंदिर में हुई घटना के बाद अब उधमपुर के देविका मंदिर परिसर में एक शरारती तत्व ने नशे की हालत में खूब उत्पात मचाया। मंदिर के चौकीदार ने घटना के बारे में मंदिर के पुजारी को बताया मौके पर पहुंचे पुजारी और स्थानीय लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया।

विज्ञापन


बुधवार देर रात को नशे की हालत में पंचैरी निवासी रशीद देविका मंदिर के बाहर जमकर गाली-गलौज कर रहा था। उसने मंदिर में घुसने की भी भरपूर कोशिश की, पर मंदिर के बंद होने के कारण उसे इसमें सफलता नहीं मिली। मंदिरों के चौकीदार ने तुरंत इस घटना की जानकारी मंदिरों के पुजारी को दी।
विज्ञापन


मंदिर के पुुजारी और एडवोकेट सुरिंदर खजूरिया ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो नशे की हालत में रशीद मंदिर के बाहर गालियां दे रहा था। उसने मंदिर के बाहर हलकी तोड़फोड़ भी थी। स्थानीय लोगों को उसे मंदिर परिसर में घुसने से रोकने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के रोकने के बाद भी उसने गालियां देना व धार्मिक टिप्पणियां करना बंद नहीं किया तो लोगों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने  रशीद पर देविका मंदिर के बाहर उत्पात मचाने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उसके खिलाफ शराब पीकर हुड़दंग करने की धारा लगाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed