{"_id":"608706458ebc3ea1d7318378","slug":"villagers-of-mand-best-upset-due-to-not-getting-regular-water-udhampur-news-jmu234234726","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित पानी नहीं आने से मांड बेस्ट के ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित पानी नहीं आने से मांड बेस्ट के ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
उधमपुर/जिब। पंचायत मांड बेस्ट में पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि करीब दो साल से पानी आपूर्ति की समस्या का सामना कर रहे हैं। अब फिर गर्मी का सीजन होने से समस्या गंभीर हो गई है। क्षेत्र के प्राकृतिक जलाशय सूखने लगे हैं। इस वजह से क्षेत्र में जल संकट गहराने लगा है। संबधित विभाग समस्या के समाधान के गंभीर नहीं हैं।
सरपंच कैप्टन अर्जुन सिंह ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जल शक्ति विभाग की लापरवाही की वजह से पंचायत वासियों को की बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। लगभग दो साल से विभाग की ओर से उनके क्षेत्र में पानी की नियमित आपूर्ति नहीं की जा रही है। 15 दिन में एकाध बार पानी की दिया जाता है, लेकिन उसकी सप्लाई भी कुछ ही घरों तक पहुंच पाती है। क्षेत्रवासी प्राकृतिक जलाशयों पर निर्भर हैं, लेकिन गर्मी के कारण प्राकृतिक जलाशय सूखने लगे हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की अपील की है। वहीं, जल्द कदम नहीं उठाने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।