फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   villager protest for water project

पानी का प्रोजेक्ट शिफ्ट होने पर भड़के ग्रामीण

Thu, 06 Oct 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/ उध्ामपुर
ब्यूरो/ उध्ामपुर Updated Thu, 06 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
villager protest for water project
पानी - फोटो : telegraph

जिब के कैंबलडंगा क्षेत्र में जल आपूर्ति के लिए बनाए जा रहे प्रोजेक्ट के शिफ्ट होने पर कैंबलडंगा के लोगों द्वारा डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। प्रोजेक्ट साल 2014 में पूर्व सरपंच रामलाल की जमीन पर शुरू हुआ था पर बाद में विधानसभा चुनाव के चलते प्रोजेक्ट को रोक दिया गया। लोगों का कहना है कि पीएचई विभाग द्वारा अब किसी दूसरी जगह पर इसी प्रोजेक्ट का काम शुरू किया गया है जो कि पूरी तरह से गलत है।

विज्ञापन


डीसी कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर कैंबलडंगा पंचायत के लोगों द्वारा पीएचई विभाग के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। इस अवसर पर पूर्व सरपंच रामलाल ने बताया कि रेलवे द्वारा उधमपुर कटरा रेल लाइन बिछाने के समय जिब क्षेत्र की कई पंचायतों का पानी बंद हो गया था। बाद में लोगों को पानी की सुविधा देने के लिए पीएचई विभाग द्वारा उनकी जमीन पर चार 4.95 करोड़ की लागत से जल आपूर्ति के लिए प्रोजेक्ट बनाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


चुनाव के दौरान कोड़ आफ कंडक्ट लगने के कारण काम बंद कर दिया गया। अब विभाग द्वारा प्रोजेक्ट को फिर से शुरू तो किया गया है पर उसे कहीं और बनाया जा रहा है जो कि पूरी तरह से गलत है। जिस जगह पर वर्तमान में प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है वहां से लोगों को पानी दे पानी नामुमकिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के सरपंच सुभाष कुमार ने कहा कि किसी के निजी फायदे के लिए पीएचई विभाग पूरे गांव का पानी बंद करने पर आमादा है।

पहले के प्रोजेक्ट के तहत गोपालपुर की पहाड़ी पर टैंक बनाकर लोगों के घरों में पानी की सुविधा दी जानी थी। इससे क्षेत्र की पांच पंचायतों की पानी की समस्या का हल होना था। पर अब जिस जगह पर प्रोजेक्ट बन रहा है एक तो वहां से गंदे पानी की सप्लाई होगी दूसरे वहां पर प्रोजेक्ट बना तो केवल कुछ ही घरों तक पानी पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed