{"_id":"57d8550c4f1c1beb5bd4857c","slug":"view-suspicious-disclosure","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध देखे जाने से हड़कंप, सुरक्षा बलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध देखे जाने से हड़कंप, सुरक्षा बलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
Updated Wed, 14 Sep 2016 12:56 PM IST
विज्ञापन
आतंकी
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध देखे जाने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मंगलवार को सर्च आपरेशन चलाया, जो रात तक जारी रहा। इस दौरान लोगों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दोपहर के समय पुलिस को सूचना मिली कि चिनैनी के सुद्धमहादेव क्षेत्र के पास एक नाले के निकट दो संदिग्ध देखे गए हैं, जो आर्मी की वर्दी में हैं और उनके हाथ में हथियार भी हैं। इसके बाद कुछ लोगों ने सुद्धमहादेव में तैनात सीआरपीएफ, पुलिस को सूचित किया। तुरंत बाद सभी हरकत में आ गए और मौके की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
जिस जगह पर संदिग्ध जाने की सूचना मिली थी, वहां के चप्पे-चप्पे को खंगालना शुरू किया। दोपहर के समय शुरू हुआ सर्च आपरेशन खबर लिखे जाने तक जारी था। लेकिन, उस समय तक कुछ भी सुराग नहीं लग सका। पुलिस और सीआरपीएफ के जवान ऊपर पहाड़ी तक छानबीन करते रहे।
विज्ञापन
नालों के अलावा खेतों में भी सर्च अभियान चलाया गया। एसडीपीओ विनोद शर्मा ने कहा कि उन्हें जैसे ही जानकारी मिली, तो पुलिस और सीआरपीएफ की टीम मौके की ओर रवाना हो गई। इसके बाद सर्च आपरेशन शुरू किया गया।