फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Victims of injustice on the FIR

पीड़ितों पर एफआईआर अन्याय

Fri, 04 Dec 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा Updated Fri, 04 Dec 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
Victims of injustice on the FIR

म्युनिसिपल कमेटी कटड़ा के अस्थायी कर्मियों को पिछले 39 महीनों से वेतन नहीं मिलने पर बुधवार को उत्पन्न हुई तनावपूर्ण स्थिति की गहमागहमी दूसरे दिन भी जारी रही।

विज्ञापन


एक ओर अस्थायी कर्मियों ने फिनायल पीने वाले पांच कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के मुद्दे को लेकर एसडीएम से गुहार लगाई तो दूसरी ओर एमसी के प्रशासक के कार्यालय पर पहुंच कर उनके रिकार्ड को सार्वजनिक करने की मांग भी की। सुबह दस बजे ही अस्थायी कर्मियों ने म्युनिसिपल कार्यालय के बाहर एकत्रित होना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


यहां से बड़ी संख्या में कर्मी एसडीएम कार्यालय पहुंचे तथा फिनायल पीने वाले पांच कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के विषय को उनके साथ अन्याय करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मी विजय वर्मा, संदोखु, वीके राय, संजीव, राकेश आदि का कहना था कि पहले ही अस्थायी कर्मी वेतन नहीं मिलने से परेशानियों से रूबरू हो रहे हैं, वहीं उनके खिलाफ ही मामला दर्ज कर प्रशासन ने पक्षपात किया है।


एसडीएम ने कर्मियों को शांति बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रशासन उनकी समस्या के समाधान के लिए प्रयास कर रहा है। इसके लिए वह भी सहयोग करें।

वहीं दोपहर को इन कर्मियों ने एमसी के प्रशासन के दरवाजे पर पहुंच कर उनके रिकार्ड को सार्वजनिक करने की मांग की। फोन पर इन कर्मियों को म्युनिसिपल कमेटी के सीईओ ने आश्वासन दिया गया कि शुक्रवार को उनका रिकार्ड सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

इस सबके बीच अस्थायी कर्मियों ने वीरवार को अपना कामकाज ठप रखा तथा म्युनिसिपल कार्यालय के बाहर एकजुट होकर घंटों डेरा जमाए रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed