फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Vehicles stood near Zero Point throughout the day due to repairs

मरम्मत के चलते दिनभर जीरो प्वाइंट के पास खड़े रहे वाहन

विज्ञापन
Vehicles stood near Zero Point throughout the day due to repairs
चिनैनी। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार को मरम्मत कार्य के चलते बंद रहा। इस दौरान चालकों और यात्रियों को परेशान होना पड़ा है। खासकर जम्मू संभाग के विकसित पर्यटन स्थल पटनीटॉप, नत्थाटॉप और भद्रवाह से लौटे सैलानियों को घंटों जीरो प्वाईंट के पास इंतजार करना पड़ा है। बाद में कुछ वाहनों को वैकल्पिक मार्ग (सयुना-पावर हाउस) से भेजा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को चिनैनी से उधमपुर के बीच समरोली के पास हाईवे पर पड़ी चट्टानों को हटाने का कार्य किया गया। इस कारण सुबह से देर शाम तक हाईवे पर यातायात बंद रहा है। गौरतलब है कि चिनैनी में सप्ताहिक नागा होता है और दुकानदार सामान लेने के लिए उधमपुर या फिर जम्मू जाते हैं। ऐसे में स्थानीय दुकानदारों को भी समस्या का सामना करना पड़ा है। हाईवे बंद होने से जनजीवन भी प्रभावित होता है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से उधमपुर से सयुना-वर्कशाप वैकल्पिक मार्ग खोलने की मांग की है, ताकि आपात स्थिति में छोटे वाहनों को उससे निकाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed