{"_id":"699a10053d2baf77670ee50d","slug":"vaishno-devi-yatra-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103146-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी, 14 हजार से अधिक यात्री भवन की ओर रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी, 14 हजार से अधिक यात्री भवन की ओर रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। त्रिकुटा पर्वत की वादियों में बसे विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल माता वैष्णो देवी मंदिर में शनिवार को सप्ताहांत पर श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और पूरा क्षेत्र जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा।
श्रद्धालुओं ने यात्रा प्रारंभ करने से पंजीकरण करवाया और आरएफआईडी कार्ड प्राप्त कर भवन की ओर प्रस्थान किया। शाम 5 बजे तक लगभग 14,000 श्रद्धालु भवन के लिए रवाना हो चुके थे, जिससे यात्रा मार्ग पर रौनक बनी रही। भीड़ नियंत्रित रहने से श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं सुचारू रूप से मिलीं। यात्रा मार्ग पर पेयजल, चिकित्सा, स्वच्छ शौचालय, विश्राम स्थल सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं उपलब्ध रहीं।
इसके अलावा घोड़ा, पिट्ठू, पालकी, बैटरी कार और अन्य सेवाएं जारी रहीं। मौसम सामान्य रहने से यात्रा सुगम बनी रही और श्रद्धालु उत्साह के साथ मां के दरबार की ओर बढ़ते रहे। व्यापारियों के अनुसार सप्ताहांत पर यात्रियों की संख्या में हुई बढ़ोतरी से बाजार में हलचल देखने को मिली। प्रशासन और श्राइन बोर्ड द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे श्रद्धालु बिना परेशानी के यात्रा पूर्ण कर सकें। देर शाम तक श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा। संवाद