फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   VAISHNO DEVI YATRA NEWS

वैष्णो देवी यात्रियों के लिए हटाई जाएं बंदिशें, अंतरराज्यीय बस सेवा की जा शुरू

विज्ञापन
VAISHNO DEVI YATRA NEWS
कटड़ा में एसपी के साथ बैठक करते विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि। - फोटो : ?????
कटड़ा। मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्घालुओं के लिए प्रदेश में किसी तरह की बंदिश नहीं होनी चाहिए। कटड़ा में पहुंचने वाले श्रद्घालु के लिए निर्धारित 48 घंटे के भीतर की कोरोना रिपोर्ट की अवधि को भी बढ़ाया जाए, ताकि यात्री किसी प्रकार से परेशान न हो। कटड़ा के व्यापारियों ने यह मांग सोमवार को एसपी अमित भसीन की अध्यक्षता में हुई बैठक में रखी।
विज्ञापन

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष विमल इंदु, होटल व रेस्त्रां संघ के अध्यक्ष राकेश वजीर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वरिद्र केसर, सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, कटड़ा ढाबा यूनियन के अध्यक्ष रमेश चंद्र डोगरा, पार्षद अंबरीष मगोत्रा के अलावा ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन, शॉल एसोसिएशन के साथ अन्य व्यापारी संगठन के प्रतिनिधि शामिल थे।
विज्ञापन

विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्राइन बोर्ड कटड़ा में अपना यात्रा पंजीकरण केंद्र खोले। साथ ही मांग की कि वैष्णो देवी यात्रा को सुचारू करने के लिए अंतरराज्यीय बसों का परिचालन शुरू किया जाए, ताकि यात्री आ-जा सकें। उन्होंने कहा कि कटड़ा तक ट्रेन का आवागमन भी शुरू किया जाए, ताकि यात्रा में बढ़ोतरी हो। जब तक राज्य प्रशासन आवागमन की प्रक्रिया को आसान नहीं करता यात्रा में बढ़ोतरी होना संभव नहीं है। इससे नगर में व्यापारिक प्रतिष्ठान का खुलना असंभव सा है। ऐसे में राज्य प्रशासन जल्द व्यापारी वर्ग की परेशानियों को गंभीरता से लें। वहीं उन्होंने कस्बे के व्यवसायियों के एक वर्ष के लिए बिजली-पानी के बिल माफ करने और बैंक व वित्तीय संस्थानों से लिए ऋण का ब्याज खत्म करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान एसपी कटड़ा अमित भसीन ने कहा कि कस्बे में व्यवसायियों की मांगों को राज्य प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा, ताकि कटड़ा के हालात जल्द सामान्य हो सकें। उसके साथ एसडीपीओ कुलजीत सिंह, एसएचओ सुनील शर्मा सहिता कटड़ा के व्यापारी संगठन के विभिन्न प्रधान तथा प्रतिनिधि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed