फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Vaishno Devi Yatra

Udhampur News: मां वैष्णो देवी धाम में मौसम हुआ सुहावना

Wed, 28 May 2025 01:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 28 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Vaishno Devi Yatra
घोड़े पर सवार ​होकर भवन की ओर जाते श्रद्धालु ।
श्रद्धालुओं की आस्था में नहीं आई कोई कमी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। मां वैष्णो देवी के प्रसिद्ध पवित्र दरबार में मंगलवार को दिनभर मौसम का मिला-जुला असर रहा। कभी धूप तो कभी बादलों की मौजूदगी ने पूरे क्षेत्र को विशेष सौंदर्य प्रदान किया। खासकर शाम के समय बादलों ने आसमान को ढक लिया जिससे मौसम और भी सुहावना हो गया।
पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को करीब 17,500 श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे थे। मंगलवार शाम छह बजे तक करीब 15,000 श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हो चुके थे जबकि यह कक्ष 10 बजे बंद होता है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई। दूर-दूर से आए भक्तों ने पूरी श्रद्धा के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। श्रद्धालु बिना किसी हिचकिचाहट के त्रिकुटा पर्वत की ओर बढ़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटड़ा से भवन तक की यात्रा के लिए सभी सुविधाएं दिनभर सुचारू रूप से संचालित रहीं। हेलिकॉप्टर सेवा, रोपवे और बैटरी कार की सुविधाएं सुचारु रहीं, जिससे श्रद्धालुओं को विशेष सहूलियत मिलती रही।
मंदिर के श्राइन बोर्ड प्रशासन की ओर से सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया। मौसम को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं चौकस रखी गईं थीं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

श्रद्धालुओं ने मौसम को मां का आशीर्वाद मानते हुए पूरे उत्साह और उमंग से मां के जयकारे लगाते हुए अपनी यात्रा पूरी की। मां वैष्णो देवी की धर्मनगरी कटड़ा में मौसम ने मंगलवार को श्रद्धालुओं को सुखद अनुभव प्रदान किया। सुहावने वातावरण और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की बदौलत भक्तों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई और वे पूरे मनोयोग से मां के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed