{"_id":"6820f3a2284509c46b05ec29","slug":"vaishno-devi-yatra-katra-news-c-309-1-sjam1002-101886-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पंजीकरण करवा 1300 श्रद्धालु मां वैष्णो के दरबार के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पंजीकरण करवा 1300 श्रद्धालु मां वैष्णो के दरबार के लिए रवाना
विज्ञापन
भवन में जयकारे लगाते श्रद्धाुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट जारी है। बीते शनिवार मात्र 1634 श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में हाजिरी लगाई थी। रविवार शाम पांच बजे तक मात्र 1300 श्रद्धालु ही पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हुए थे।
मां वैष्णो देवी भवन हो या मार्ग या फिर कटड़ा हर जगह वीरानगी छाई है। रविवार को शाम तेज हवा चलने के बाद बारिश हुई जिससे मौसम सुहावना हो गया। कटड़ा में होटल, गेस्ट हाउस व धर्मशालाएं खाली पड़ी हैं। यात्री बिल्कुल ना के बराबर हैं। वाहनों से दिन भर इक्का-दुक्का श्रद्धालु ही आधार शिविर कटड़ा पहुंच रहे हैं। हालांकि सीजफायर के बाद व्यापारी वर्ग को कुछ उम्मीद बंधी है कि श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होगा। युद्ध विराम के बाद कटड़ा वासियों के साथ व्यापारी वर्ग ने राहत की सांस ली है।
कटड़ा में हेलीपैड लगातार बंद पड़ा है। हेलिकॉप्टर सेवा भी लगातार स्थगित है। श्रद्धालु पैदल या फिर घोड़ा, पिट्ठू अथवा पालकी आदि का सहारा लेकर मां वैष्णो देवी की यात्रा कर रहे हैं।