{"_id":"64da894d6a168c1ebe06fd14","slug":"vaishno-devi-temple-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-109-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: भवन में छाए रहे बादल, श्रद्धालु बढ़े, हेलिकॉप्टर सेवा रही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: भवन में छाए रहे बादल, श्रद्धालु बढ़े, हेलिकॉप्टर सेवा रही प्रभावित
Tue, 15 Aug 2023 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 15 Aug 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दिनभर भवन की ओर पैदल प्रस्थान करते रहे श्रद्धालु
कटड़ा । धर्मनगरी में वैष्णो देवी के दर्शनों को आने वाले भक्तों के लिए बैटरी कार व रोपवे सेवा जारी रही। वही पिछले कई दिनों से मौसम खराब रहने के कारण हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित चल रही है। देशभर से मां वैष्णो देवी के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालु दिनभर मां के जयकारे लगाते हुए पैदल ही भवन की ओर प्रस्थान करते रहे। दूसरी ओर और वीकेंड में शनिवार व रविवार सहित स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी होने के कारण यात्रा में इजाफा देखने को मिल रहा है।
भवन से मिली जानकारी के अनुसार दिनभर बादल व गहरी धुंध छाए रहे रहने के कारण तापमान में गिरावट आई हैं । मौसम सुहावना रहा ओर कसवें में भी दिनभर बादल छाए रहे। मौसम सुहावना रहने के कारण दिन में ही भक्त भवन की और प्रस्थान करते रहे। पिछले कई दिनों से बादल व त्रिकुटा पर्वत पर गहरी धुंध रहने के कारण हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित चल रही है। मगर अर्धकुंवारी से भवन तक हिमकोटी मार्ग पर बैटरी कार सेवा व भवन से भैरो घाटी के लिए रोपवे सेवा जारी रही। इससे यात्रियों को कुछ राहत मिली।
वहीं पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को 32579 के भक्तों ने अपना पंजीकरण करवाकर माता के दर्शन किए। सोमवार को शाम सात बजे तक ऑनलाइन सहित 26650 हजार भक्त अपना पंजीकरण करवाकर भवन की ओर प्रस्थान का चुके थे। कक्ष बंद होने में अभी समय बाकी था। वहीं शनिवार व रविवार सहित स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी होने के कारण आसपास के राज्य से दर्शनों को आनेेे वाले भक्तों में थोड़ा इजाफा देखने को मिलता है।