{"_id":"697bb3f78dc0086909036418","slug":"vaishno-devi-temple-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103031-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मौसम साफ, मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए 13,200 श्रद्धालु रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मौसम साफ, मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए 13,200 श्रद्धालु रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। धर्मनगरी सहित मां वैष्णो देवी के दरबार में वीरवार को मौसम पूरी तरह से खुल गया, जिससे श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। मौसम अनुकूल रहने के कारण यात्रा मार्ग पर दिनभर आवाजाही सुचारू रही और श्रद्धालु उत्साह के साथ मां के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर बढ़े।
श्राइन बोर्ड की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं की गईं। हेलीकॉप्टर सेवा, रोपवे, बैटरी कार, घोड़ा, पिट्टू और पालकी सहित यात्रा से जुड़ी सभी सुविधाएं सामान्य रूप से संचालित रहीं, जिससे बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांग श्रद्धालुओं को विशेष सहूलियत मिली।
शाम पांच बजे तक करीब 13,200 श्रद्धालुओं ने आरएफआईडी कार्ड बनवाया और मां के चरणों में हाजिरी लगाने के लिए भवन की ओर प्रस्थान किया। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े सभी इंतजाम पुख्ता हैं। जगह-जगह सुरक्षाकर्मी और मेडिकल स्टाफ तैनात रहा। प्रशासन और श्राइन बोर्ड की ओर से भी लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यात्रा में कमी के कारण श्रद्धालुओं काे प्राचीन गुफा में दर्शन करने का सौभाग्य मिल रहा है। सुबह करीब 10:30 से दोपहर 12 तक सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्राचीन गुफा के दर्शन किए।