फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Vaishno Devi helicopter service affected due to rain and fog

Udhampur News: बारिश-धुंध से वैष्णो देवी हेलिकॉप्टर सेवा रही प्रभावित

Sun, 18 Aug 2024 04:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 18 Aug 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Vaishno Devi helicopter service affected due to rain and fog
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। धर्मनगरी में बारिश के चलते शनिवार को भी हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। हालांकि बैटरी कार व रोपवे सेवा जारी रही। इससे श्रद्धालुओं को थोड़ी राहत मिली। उमस भरी गर्मी का अहसास भी कम हुआ। शाम सात बजे तक 23,490 श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।

शनिवार सुबह से भवन सहित धर्मनगरी में बादल छाए रहे। वहीं दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। इस दौरान श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते भवन की ओर प्रस्थान करते रहे। भवन से मिली जानकारी के मुताबिक त्रिकुटा पर्वत पर लगातार धुंध के कारण कटड़ा-सांझी छत्त के बीच संचालित हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। हालांकि अर्द्धकुंवारी से भवन तक हिमकोटी मार्ग पर बैटरी कार सेवा व भवन से भैरो घाटी के लिए रोपवे सेवा जारी रही। इससे पहले शुक्रवार को 25500 के करीब भक्तों ने दर्शन किए थे। पंजीकरण कक्ष से आरएफआईडी कार्ड लेना अनिवार्य है। कार्ड के बिना बाणगंगा चेक पोस्ट से आगे बढ़ने की इजाजत नहीं मिलेगी। गौरतलब है कि हेलिकॉप्टर सेवा इन दिनों प्रभावित हो रही है, क्योंकि त्रिकुटा पर्वत पर ज्यादातर समय धुंध रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed